जंगलात विभाग ने 70 एकड़ जमीन छुड़ाई
लुधियाना। जंगलात डिविजन ने डिविजन अधीन आते क्षेत्र की 70 एकड़ और जमीन नाजायज कब्जे से मुक्त करवाई है। इसकी बाजारी कीमत करीब 7 करोड़ रुपए बनती है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के सहयोग से गांव रोड माजरी (ब्लाक माछीवाड़ा) में की गई। लुधियाना डिविजन में अब तक 497 एकड़ जमीन में नाजायज कब्जे खत्म करवाए जा चुके है। यह जानकारी देते हुए डिविजनल जंगलात अधिकारी चरनजीत सिंह ने कहा जब तक विभाग की चप्पा -चप्पा जमीन कब्जा मुक्त कराई जाएगी। उन्होंने बताया जो कब्जेदार 30 जून तक कब्जा नहीं छोड़ेगा सरकार उससे जमीन का किराया वसूलने के बारे में सोच रही है। यह किराया नाजायज कब्जा करने के समय से वसूला जाएगा।