फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स भुगतान एवं टैक्स प्रणाली के बारे में किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्स भुगतान एवं प्रणाली के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

लुधियाना। भारतीय विद्या मंदिर किचलू नगर में टैक्स जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इन्कम टैक्स लुधियाना के चीफ कमिश्नर बीके झा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने टैक्स भुगतान एवं टैक्स प्रणाली के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय मेें टैक्स कार्यप्रणाली और उनसे जुड़े अन्य उत्थान कार्यों से अवगत करवाया। इस सत्र में मौजूद विद्यार्थियों को टैक्स भुगतान के सही तरीके एवं प्रारंभिक जानकारी के बारे में पता चला। मुख्यातिथि ने समाज के हर वर्ग से अपील की कि टैक्स का भुगतान समय पर व पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया और सभी ने यह संकल्प लिया कि देश की उन्नति में वह इमानदारी से अपने हिस्से का योगदान देंगे। नीलम मित्तर ने मुख्य वक्ता बीके झा को उनके मूल्यवान विचारों और जानकारी देने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें