फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव
विज्ञापन

वार्ड 44 के पोलिंग बूथ नंबर दो और तीन में दोबारा वोटिंग 26 को
लुधियाना। नगर निगम लुधियाना के वार्ड नंबर 44 के बूथ नंबर दो और तीन के लिए दोबारा वोट 26 फरवरी को डाली जाएंगी। इस संबंधी राज्य चुनाव कमिश्न की तरफ से भेजे गए पत्र का हवाला देते हुए जिला चुनाव अफसर कम डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि इन दोनों पोलिंग बूथों के लिए 24 फरवरी को हुई वोटिंद को रद्द कर दिया गया है और नए सिरे से वोटिंग 26 फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगी। मतगणना पहले ही निर्धारित समय के मुताबिक 27 फरवरी को होगी। पत्र में कहा गया है कि इस संबंध में जिला चुनाव अफसर प्रदीप कुमार अग्रवाल और चुनाव निगरान परमजीत सिंह की तरफ से रिपोर्ट भेजी गई है कि इन पोलिंग बूथों में पड़ी वोट कुल वोटरों की गिनती और बिजली वोटिंग मशीन की गिनती से मेल नहीं खाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें