हादसे में अध्यापक यूनियन के अध्यक्ष की मौत
संगरूर। जिले के गांव गोबिंदगढ़ जेजीयां के पास मंगलवार रात लावारिस पशु के अचानक सामने आने से स्कूटर सवार अध्यापक यूनियन के अध्यक्ष की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एआईई अध्यापक यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह निवासी गांव हरियाऊ और ब्लॉक अध्यक्ष लवप्रीत सिंह निवासी कोटड़ा चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में शामिल होने गए थे। देर रात वे सुनाम से लहरागागा की ओर जा रहे थे। वे जैसे ही गांव गोबिंदगढ़ जेजीयां के पास पहुंचे तो अचानक उनके स्कूटर के सामने लावारिस पशु आ गया। इस वजह से स्कूटर का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गिर गए। इस वजह से राजवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लवप्रीत घायल हो गया।