फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में फस्ल लगाते समय मजदूर की अटैक होने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में काम करते समय मजदूर की मौत
विज्ञापन

बठिंडा। जिले के गांव महमा सवाई में एक खेत मजदूर की शनिवार की दोपहर धान की फसल लगाते समय मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह (45) के तौर पर हुई है। वहीं थाना नेहियांवाला पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई कर शव वारिसों के हवाले कर दिया। परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक तौर पर सहायता की मांग की है। गांव महमा सवाई का रहने वाला खेत मजदूर गुरमीत सिंह रोजाना की तरह गांव के ही एक खेत में जब धान की फसल लगा रहा था। अचानक अटैक आ गया। साथी मजदूर खेत मालिक की सहायता से गोनियाना मंडी के सिविल अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने से पहले ही मजदूर ने दम तोड़ दिया । गांव के पंच देव सिंह ने बताया कि मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी, बेटा और बजुर्ग पिता को छोड गया है। उन्होंने प्रशासन पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। थाना नेहियांवाला प्रभारी रविंदर कुमार 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें