फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक संदोआ ने आप छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़। आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने शनिवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। गौरतलब है कि कई दिनों से ही विधायक संदोआ के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। लेकिन विधायक संदोआ कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर जवाब देने के लिए भाग रहे थे। जबकि इनके साथी विधायक जय किशन रोड़ी ने कहा था कि विधायक संदोआ आम आदमी पार्टी के साथ खड़े है। संदोआ के कांग्रेस में शामिल होने से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नरिंदर सिंह शेरगिल को नुकसान हो सकता है। गौरतलब है कि विधायक संदोआ ना तो शेरगिल के नामांकन पत्र दाखिल करने के समय उनके साथ आए और ना ही वह शेरगिल के लिए कहीं चुनाव प्रचार कर रहे थे। बता दें कि विधायक अमरजीत सिंह संदोआ माइनिंग विवाद के दौरान मारपीट का शिकार होने से चर्चा में आए थे। इस दौरान संदोआ पर माइनिंग करने वालों ने पैसे लेने के आरोप भी लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें