फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज प्रशासन के खिलाफ एससीडी कालेज के गेटमैन ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन के खिलाफ गेट मैन ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सतीश चंद्र धवन (एससीडी) सरकारी कॉलेज के गेट मैन स्वर्ण सिंह ने वीरवार को प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोला। स्वर्ण सिंह ने आरोप लगाया कि बीते कुछ महीनों से उन्हें परेशान किया जा रहा है। एक साथ कॉलेज के तीन तीन गेट पर ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि एक साथ वह इतने गेट पर एक साथ कैसे काम कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर उन्हें छुट्टी न देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में महानगर के विधायकों को शिकायत पत्र देंगे। इसके बाद भी समस्या न सुलझी तो सोमवार को कॉलेज के गेट बंद रखेंगे। वहीं प्रिंसिपल डॉ. धर्मपाल सिंह संधू ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ड्यूटी में कोताही बरतने पर स्वर्ण सिंह को बोला गया था। उन्होंने कहा कि कई बार देखा गया कि वह अपनी ड्यूटी सही तरीके से नहीं कर रहे। अपनी गलती को छुपाने के लिए वह इस तरह का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें