आपसी भाईचारे और एकता का संदेश
लुधियाना। बजाज कालेज में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज प्रांगण को पारंपरिक तरीके से सजाया गया। समारोह का आगाज विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रिंसिपल, डायरेक्टर और समूह स्टाफ को रंग लाकर किया। फिर प्रिंसिपल डॉ. शिखा ढल्ल ने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए होली की महता बताई। कॉलेज की छात्राओं ने भाषण, कविता और गीतों के माध्यम से होली के महत्व और इतिहास के बारे में बताया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. विजय लक्ष्मी ने सभी को होली की बधाई दी।