विस में उठाया फायर टेंडर स्टाफ तैनाती का मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। शहीद ऊधम सिंह की नगरी को चार माह पहले फायर टेंडर मिलने के बावजूद जरूरी स्टाफ की तैनाती न होने का मुद्दा मंगलवार को विधानसभा में गूंजा। आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष और सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा ने विधानसभा सत्र के दौरान जोरदार ढंग से इस मुद्दे को उठाया। इस दौरान निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भरोसा दिलाया कि 31 दिसंबर से पहले सुनाम में जरूरी स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी। विधायक अरोड़ा ने कहा कि फायर टेंडर लेने का मुद्दा उन्होंने पिछले विस सत्र के दौरान उठाया था। उसके बाद निकाय मंत्री सिद्धू ने सुनाम ऊधम सिंह वाला को फायर ब्रिगेड की गाडी सौंपी थी, लेकिन चार माह तक उक्त गाड़ी सफेद हाथी ही साबित हुई।