फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज पनबस कंट्रेक्टर वर्कर यूनियन ने की गेट रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
8 और 9 जनवरी को पंजाब रोडवेज और पनबस करेगा चक्का जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्टर वर्कर यूनियन की ओर से 8 और 9 जनवरी की हड़ताल संबंधी बस स्टैंड के बाहर गेट रैली की गई।
डिपो प्रधान शमशेर सिंह ने कहा कि सरकार की बुरी नीतियों के कारण पंजाब रोडवेज पनबस को मजबूर होकर हड़ताल करनी पड़ रही है। लंबे समय से पनबस में ठेकेदारी सिस्टम चलता आ रहा है जिससे ठेकेदारी लूट-खसोट से वर्करों का आर्थिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है। यूनियन की काफी लंबे समय से लंबित मांगों को लागू किया जाए। अभी तक सरकार की ओर से टालमटोल किया जा रहा है। इस कारण पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्टर वर्कर यूनियन पंजाब की ओर से 8 और 9 जनवरी की मुकम्मल हड़ताल करने का फैसला किया गया है। इस हड़ताल में पंजाब रोडवेज और पनबस की कोई भी बस नहीं चलेगी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी बस स्टैंड बंद किए जाएंगे। हड़ताल में ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब भी शामिल होकर यूनियन का साथ देगा। डिपो सचिव भगत सिंह ने कहा कि अगर अब भी सरकार ने मांगें न मानीं तो आने वाले समय में किसी भी वक्त पनबस यूनियन की ओर से अनिश्चित समय की हड़ताल की जाएगी। सरकार उसके नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे। गेट रैली में सूबा वाइस प्रधान सतनाम सिंह, चेयरमैन गुरविंदर सिंह, उप प्रधान सुखदेव सिंह, गुरमेल सिंह, सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, हरबंस सिंह, रणधीर सिंह, कुलदीप सिंह, बलबीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें