श्री नयना देवी जी में नव बर्ष मेला कल से शुरू
आनंदपुर साहिब। विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्री नयना देवी जी में नव वर्ष मेला कल से शुरू हो रहा है। मेला के दृष्टिगत मंदिर न्यास और नगर परिषद ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। चार दिवसीय नव बर्ष मेला में इस बार काफी संख्या में श्रद्धालु पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली, यूपी और अन्य प्रदेशों व विदेशों से मां के दर्शनों के लिए पहुंचने की संभावना है। 29 तथा 30 दिसंबर को भीड़ कम होगी। लेकिन 31 दिसंबर से 1 जनवरी को नयना देवी में भारी भीड़ का अनुमान लगाया जा रहा है। क्योंकि 30 दिसंबर को रविवार का दिन है ऐसे में भारी भीड़ का बढ़ना स्वाभाविक है। मंदिर अध्यक्ष अनिल चौहान ने पत्रकारों को बताया नव वर्ष मेले के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। मंदिर अध्यक्ष ने बताया कि पहली बार इन चार दिवसीय मेले में पंजाब से सेवा समितियों से 50 सेवा दलों को सेवा करने के लिए बुलाया गया है।