फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमलोह में अध्यापकों ने घेरा विधायक का दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलोह में अध्यापकों ने घेरा विधायक का दफ्तर
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, संघर्ष तेज करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो,
अमलोह/मंडी गोबिंदगढ़। अध्यापकों ने वेतन कटौती से आहत होकर अमलोह के विधायक काका रणदीप सिंह का दफ्तर घेर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले शहर में रोष मार्च भी निकाला गया। इसका नेतृत्व मोर्चो के सूबा कनवीनर सुखविंदर सिंह चाहल और दविंदर सिंह पूनीया ने किया। वह मार्च सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से होते हुए हलका अमलोह के विधायक के दफ्तर के बाहर जाकर रुका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर एमएलए काका रणदीप सिंह के नाम एक मांगपत्र भी दिया गया और मांग की गई कि सैलरी में कटौती वापस लेकर उनको पूरी सैलरी और विभाग में रेगुरल किया जाए और दूर की बदलियों को भी रद्द किया जाए। ऐसा नहीं होता तो वह संघर्ष करेंगे। मौके पर अध्यापक अवतार सिंह, गुरजंट सिंह, सिकंदर सिंह, रिपन बांसल, जरनैल सिंह सहोता, धर्म सिंह राएवाल, शमशेर सिंह, हरबंस सिंह, नवजोत कौर, हरजिंदर कौर मौजूद थे।

फोटो कैप्शन:13जीबीजीपी03- अमलोह में विधायक काका रणदीप सिंह के दफ्तर का घेराव करते हुए अध्यापक मोर्चा के अध्यापक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें