फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़को के किनारो के रखरखाव व सफाई के लिए मुहिम शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों के किनारों के रखरखाव व सफाई के लिए मुहिम शुरू
विज्ञापन

एक्सईएन ने कहा-राहगीरों को सफर के दौरान कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सड़कों के आस पास साफ सफाई रखने तथा सुंदरता बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत सफाई अभियान की शुरुआत की है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग की निर्माण डिविजन के एक्सईएन राकेश गर्ग ने बताया कि इस मुहिम के तहत सड़कों के आसपास गैर जरूरी झाड़ियां तथा पौधे साफ किए जा रहे है। मुहिम के तहत सड़कों का बढ़िया रख रखाव किया जाएगा, ताकि लोगों को सफर के दौरान परेशानी न आए। इस मुहिम के तहत डिविजन के हद में आती 50 किलोमीटर सड़कों की सफाई व रख-रखाव यकीनी बनाए जाएगा। इन सड़कों में लखा, झोकड़ा, बुर्ज कलारा, छपार, लोहटबदी तथा अन्य सड़कें शामिल हैं। ये सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई हुई हैं। लेकिन इनका रख-रखाव लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग जिला लुधियाना को साफ सुथरा, हरा भरा व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें