जतिंदरबीर सिंह नंदा अवॉर्ड से सम्मानित
लुधियाना। गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के पंजाबी विभाग की ओर से 13वीं ज्ञानी दित्त सिंह अवार्ड सेरेमनी आयोजित की गई। इसमें जतिंदरबीर सिंह नंदा को उनके बेहतरीन योगदान के लिए अवार्ड देकर नवाजा गया। इसमें वाइस प्रिंसिपल परमजीत कौर और पंजाबी विभाग की प्रमुख ने सबका स्वागत किया। छात्राओं ने कल्चरल प्रोग्राम में लोकगीत, भंड, सोलो डांस, स्किट, गिद्दा और भंगड़ा की प्रस्तुति दी। इस बीच हुए क्रिएटिव मुकाबले में विजेता विद्यार्थियों को भी अवॉर्ड वितरित किए गए। इस मौके पर जतिंदरबीर सिंह नंदा ने विद्यार्थियों को मेहनत से सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उनके अलावा समारोह में प्रिंसिपल जसवंत सिंह, डॉ. रमेशइंद्र बल, प्रिंसिपल कृष्ण सिंह और डॉ. अमरजीत सिंह मौजूद रहे। डॉ. जसलीन कौर और उत्तमदीप कौर ने मंच संचालन किया। इस दौरान उत्तम दीप कौर की ओर से लिखी कविताओं की पुस्तक रिलीज की गई।