फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बुजुर्ग एनआरआई से जमीन दिलवाने व शादी के नाम पर 6.14 करोड़ की धोखाधड़ी, 7 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। 68 वर्षीय बजुर्ग एनआरआई बलौर सिंह से जमीन दिलवाने व शादी करवाने के नाम पर 6.14 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में दो पत्रकारों सहित 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। शादी करने का झांसा देने वाली इंदरजीत कौर व खुद को वकील बताने वाले पत्रकार रंजीत राणा ने पीड़ित की जगरांव स्थित कोठी से कीमती सामान भी चुराया था और साजिश रच कर 6 करोड़ रुपये से अधिक ठग लिए। बलौर सिंह ने जब जमीन की रजिस्ट्री का दबाव बनाया तो उसे दुष्कर्म के झूठे मुक़दमे में फंसाने की धमकी दी। बलौर सिंह निवासी गोंदवाल रायकोट एक बारगी तो दुष्कर्म के मुकदमे से डर में मारे कनाडा चला गया लेकिन 6 करोड़ रुपये से अधिक की चपत के चलते हिम्मत करके वापस आया और एसएसपी जगरांव डॉ. अंकुर गुप्ता से मिलकर सारी कहानी बता दी। एसएसपी गुप्ता ने अपने माहिर अफसरों को जांच की जिम्मा सौंपा। इसके बाद दो पत्रकारों और महिला समेत 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें