पंजाब एकता पार्टी के जिला प्रधान काला ढिल्लों कांग्रेस में शामिल
बरनाला। पंजाब एकता पार्टी के जिला बरनाला प्रधान कुलदीप सिंह काला ढिल्लों कैप्टन अमरिंदर सिंह और केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए। संगरूर के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला स्थित आवास में हुई बैठक के बाद कर्ण ढिल्लों अपने साथ कुलदीप सिंह काला ढिल्लों व उसके साथियों को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास पहुंचे। मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुलदीप सिंह काला ढिल्लों को सिरोपा देकर कांग्रेस में शामिल किया और केवल ढिल्लों की बरनाला में कमान संभालने के लिए आशीर्वाद दिया। कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने कहा कि वह संगरूर से कांग्रेस उम्मीदवार केवल ढिल्लों की जीत के लिए दिन-रात एक कर देंगे। लोकसभा संगरूर के उम्मीदार केवल ढिल्लों ने कुलदीप काला ढिल्लों को पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।