बठिंडा में रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड
बठिंडा। शनिवार शाम को शुरू हुई बारिश रुक-रूककर जारी रही। बारिश होने से एकदम ठंड बढ़ गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम 8.5 और अधिकतम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर सिंह के अनुसार आने वाले चौबीस घंटों के दौरान ओर बारिश होने की संभावना है। भारतीय किसान यूनियन के नेता शिंगारा सिंह मान का कहना था कि इस बारिश से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। किसान जगरूप सिंह ने बताया कि बारिश तेज हवा के साथ होगी तो फसल को नुकसान हो सकता है। अभी रुक-रुककर हो रही बारिश से गेहूं की फसल को अच्छी होगी।