व्यापारी मंडल का एलान, पाकिस्तान से सारा कारोबार बंद हो
प्रदेश व्यापार मंडल ने दी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। प्रदेश व्यापार मंडल मंडी गोबिंदगढ़ की एक बैठक स्थानीय जीसीएल क्लब में हुई। इसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुलवामा हमले की कड़ी निंदा कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। मंडल अध्यक्ष ओपी गुप्ता व महासचिव सुरेश शर्मा ने कहा कि भारत को इसका बदला लेना चाहिए ताकि पाकिस्तान दोबारा ऐसी हरकत न कर सके। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से सभी व्यापार बंद होने चाहिए। पानी के अलावा सब्जी समेत अन्य कारोबार भी बंद होने चाहिए। भारत को पाकिस्तान से कोई समझौता या बातचीत नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, भूपिंदर मिड्ढा, अशोक शर्मा कैशियर, दिनेश इस्पात ,मनदीप सिंह, टिंकू अतली, राजिंदर सिंह, जीएस कोहली, अरविंद कांसल, बंटी गुप्ता, भूषण कुमार और स्वर्ण सिंह मौजूद थे। वहीं पंजाब सरकार के बजट में पांच रुपये बिजली न दिए जाने पर गुप्ता ने कहा कि सरकार ने सभी पंजाबवासियों को धोखे में रखा है। व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से चंडीगढ़ में बैठक भी की थी किंतु इंडस्ट्री को सस्ती बिजली देने पर सरकार से कोई आस नहीं बंधी। हालात यह हैं कि इंडस्ट्री को बिजली साढ़े नौ रुपये प्रति यूनिट मिल रही है। आए दिनों प्रदेश के जीएसटी विभाग द्वारा टैक्स चोरी करने वाले पर की जा रही छापेमारी पर ओपी गुप्ता ने कहा कि वह इससे सहमत हैं कालाबाजारी बंद होनी चाहिए।
फोटो कैप्शन: 24जीबीजीपी01--मंडी गोबिंदगढ़ में बातचीत करते हुए प्रदेश व्यापार मंडल मंडी गोबिंदगढ़ के अध्यक्ष ओपी गुप्ता व महासचिव सुरेश शर्मा।