फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया के वफद ने पीएयू का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाईजीरिया के प्रतिनिधिमंडल ने पीएयू का किया दौरा
विज्ञापन

लुधियाना। नाईजीरिया के जिगावा प्रांत के गवर्नर इब्राहिम एच हडेइया की अगुवाई में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पीएयू का दौरा किया। यह दौरा खेती क्षेत्र में अकादमिक, खोज तथा मशीनरी के लिए सांझ की संभावनाएं बढ़ाने के लिए किया गया था। जिगावा के गवर्नर ने इस मौके पर कहा कि उनके देश में खेती विकसित हो रही है और इसके विकास को हरी क्रांति तक पहुंचाने के लिए पीएयू से सहयोग की आस रखते है। कच्चे तेल की कीमतों में आते उतार चढ़ाव ने नाईजीरिया को खेती क्षेत्र की ओर मोड़ा है, ताकि आर्थिक सुरक्षा कायम की जा सके। फोर्म फार एग्रीकल्चरल रिसर्च इन अफ्रीका के कार्यकारी निर्देशक तथा इस मिशन के मुख्य डा. येमी ओ अकिनबेमियू ने पीएयू के दौरे के अनुभव सांझे करते हुए कहा कि यहां आकर यह सबक सिखा है कि खेती क्षेत्र में विज्ञान आधारित बदलाव अफ्रीका में भी आ सकते है। उन्होंने कहा कि मह अफ्रीका में खेती विकास के लिए एक भरोसेमंद समर्थ तथा स्थायी सांझीवाल की तलाश में है, जिसकी सहायता से हमें देश में पौष्टिक सुरक्षा पैदा हो सके, नए रोजगार पैदा हो सके, बदलते मौसम मुताबिक किसानों को शिक्षित किया जा सके तथा कुदरती स्रोतों की संभाल हो सके। पीएयू के खोज निर्देशक डा. नवतेज सिंह बैंस ने यूनिवर्सिटी के बारे अपनी पेशकारी में पीएयू की प्रप्तियों तथा गतिविधियों के बारे विस्थार में बताया। उन्होंने भारत तथा नाईजीरिया के क्षेत्र में समानताओं की बात करते हुए फसली समानता, वातावरण तथा अन्य स्रोतों पर रोशनी डाली, जिनके आधार पर खेती क्षेत्र में नाईजीरिया से सांझ की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें