फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से सूबे में शुरु किया जाएगा बड़ी प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को बताए जाएंगे नशे के बुरे प्रभाव
विज्ञापन

-पांच जिलों के एसडीएम और पुलिस अधिकारियों से डैपो प्रोग्राम तहत की गतिविधियों का जायजा लिया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के आईजी प्रमोद बान ने बताया कि पंजाब के विद्यार्थी वर्ग को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए एसटीएफ की ओर जल्द ही बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट तहत सूबे के प्रत्येक सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, कालेज और शिक्षा क्षेत्र को कवर किया जाएगा। पहले ही चल रहे डैपो प्रोग्राम की अब तक की प्रगति का जायजा लेने के लिए उन्होंने पांच जिलों लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर के अधिकारियों से मीटिंग की। प्रमोद बान ने बताया कि इस बड़ी प्रोजेक्ट में सभी प्रिंसिपल, अध्यापक, विद्यार्थी तथा उनके माता पिता शामिल किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट का मकसद है कि आपसी सांझ से शिक्षण क्षेत्र में सेहतमंद और अच्छे माहौल का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को क्लास के अध्यापक की ओर से चलाया जाएगा। जबकि संस्था का प्रिंसिपल व जिला शिक्षा अफसर इसकी निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को उनकी ड्यूटी के बारे में विशेष टीम की ओर से सिखलाई दी जाएगी। इसमें एसटीएफ, मनोरोगी, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला तथा शिक्षा विभाग के नुमाइंदे शामिल होंगे। पंजाब सरकार सूबे में नशे की बुराई को विशेष रणनीति के तहत खत्म करने के लिए प्रयत्नशील है। इस मौके पर बान के साथ डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर इकबाल सिंह संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें