फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स से संबंधित विशेषज्ञों ने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्स से संबंधित विशेषज्ञों ने की चर्चा
विज्ञापन

लुधियाना। टैक्सेशन बार एसोसिएशन तथा आल इंडिया फेडरेशन आफ टैक्स प्रैक्टिशनर्ज की ओर से फिरोजपुर रोड स्थित होटल में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख वकीलों ने भाग लिया। मुख्यातिथि के तौर पर पंजाब एवं जम्मू कश्मीर के इन्वेस्टिगेशन डायरेक्टर परनीत सिंह सचदेव शामिल हुए। इस दौरान टैक्स से संबंधित विभिन्न विशेषज्ञों ने चर्चा की। ई-असेसमेंट व जुर्माने के प्रावधान पर पैनल डिस्कशन के दौरान चर्चा की गई। पैनल में शामिल वीपी गुप्ता एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट और सीए विपन कुमार ने वकीलों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया। सेमिनार के दूसरे सत्र में पीटीबीए के प्रधान बाल कृष्ण गुप्ता, डीटीबीए सेल टेक्स के प्रधान अरुण कंवल व सुजीत घोष ने जीएसटी के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुकेश करवल, धर्मपाल बिंद्रा, रूपिंद्र ढंड, विवेक शर्मा, कर्ण जोशी, रिषी खन्ना, नविंद्र शर्मा, युवप्रीत राजपाल, आरबी. गर्ग, सतीष अग्रवाल, गौरव, विशाल शर्मा, सीपी भारद्वाज, अनिल चावला, विजय वोहरा उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें