फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं है लिफ्टिंग की समस्या, खरीद तथा अदायगी भी हो रही है साथ साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीद तथा अदायगी हो रही है साथ साथ: रवि कांत
विज्ञापन

लुधियाना। भारत सरकार के खुराक, सिविल सप्लाई तथा खप्तकार मामले के बारे में मंत्रालय के सचिव रवि कांत ने वीरवार को स्थानक एशिया की सब से बड़ी दाना मंडी में गेंहू की खरीद प्रबंधो का जायजा लिया तथा तसली प्रगट की। इस मौके पर उनके साथ खुराक, सिविल सप्लाई तथा खप्तकार मामले विभाग पंजाब के सचिव केएपी सिनहा. डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके रवि कांत ने कहा कि सूबे भर में गेंहू की खरीद प्रक्रिया सही तरीके से जारी है। खरीद तथा अदायगी में कोई भी दिक्कत नहीं है, जबकि लिफ्टिंग की चल रही समस्या को दुरुस्त कर दिया गया है। अगले दो तीन दिन में 100 फीसदी लिफ्टिंग हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार तथा पंजाब सरकार किसानों की बच्चों की तरह पाली फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। खरीद के 48 घंटे में अदायगी की जा रही है, ताकि किसानों को अपनी अदायगी के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें