फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्य कवियों ने श्रोताओं को किया लोट-पोट

विज्ञापन
विज्ञापन
हास्य कवियों ने श्रोताओं को किया लोटपोट
विज्ञापन

लुधियाना। सतपाल मित्तल स्कूल, दुगरी में नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट की ओर से हास्य कवि सम्मेलन करवाया गया। इस दौरान परिवारों के साथ आए लोग खूब हंसे और लोटपोट हुए। देश के जाने माने कवियों ने सभी को अपनी हास्य रचनाओं से खूब हंसाया। प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री सुरिंदर शर्मा, डॉ. सीता सागर, आश करण अटल, अरुण, शंभू शिखर ने देश की स्थिति, राजनीति, पति-पत्नी व रिश्तों व जीवन शैली को अपनी हास्य रचनाओं के माध्यम से माहौल में चार चांद लगाते हुए बुराइयों पर कटाक्ष किया। हास्य कवि सम्मेलन की शुरुआत ज्योति प्रज्वलन से हुई। इस दौरान नेहरू सिद्धांत केंद्र के अध्यक्ष राकेश भारती मित्तल, सांस्कृतिक कमेटी के चेयरमैन सुनील गुप्ता, महासचिव बिपन गुप्ता, सतपाल मित्तल स्कूल की प्रिंसिपल भूपिंदर गोगिया व अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें