परीक्षा में सोनिका वर्मा प्रथम
लुधियाना। मास्टर तारा सिंह मेमोरियल वुमन कॉलेज की छात्राओं ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की ओर से घोषित बीसीए सेमेस्टर पांच के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें सोनिका वर्मा ने 81.5 प्रतिशत अंक लेकर पहला, हिमानी ने 79.25 प्रतिशत अंक से दूसरा और पल्लवी सिंगला ने 78.25 प्रतिशत अंक से तीसरा स्थान हासिल किया है। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. किरणदीप कौर एवं कालेज प्रबंधक समिति के प्रधान स्वर्ण सिंह एवं सचिव कंवल इंद्र सिंह ने छात्राओं को बधाई दी।