फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान ने शराब न पीने की उठाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवंत मान ने खाई शराब न पीने की कसम
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की रैली में मंच पर अपनी मां की हाजिरी में लिया फैसला
कहा, विरोधी पार्टियों के नेता उनको कर रहे थे बदनाम
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। आम आदमी पार्टी की रैली में सांसद भगवंत मान ने मंच से कभी शराब न पीने की कसम खाई। मान ने कहा कि उनको शराब पीने के नाम पर बदनाम किया जा रहा था लेकिन उन्होंने एक जनवरी से शराब को हाथ नहीं लगाया। मान ने कहा कि उनकी मां ने भी उनको समझाया कि पंजाब के लोग तुझे बहुत चाहते हैं और विरोधी पार्टियों के नेताओं के पास तेरा कोई तोड़ भी नहीं है, अगर तू शराब छोड़ दे तो यह लोग पंजाब से ही चले जाएंगे। उनको बात समझ आ गई। भगवंत मान ने मंच पर बैठी अपनी मां को लोगों के सामने बुलाया और अपनी मां की कसम खाकर कहा कि वह पंजाब व पंजाब के लोगों के हितों की रक्षा के लिए और उन्हें विरोधी पार्टियों के भ्रष्ट तंत्र से छुटकारा दिलवाने के लिए शराब छोड़ रहे हैं। मान के इस फैसले पर पंडाल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें