डीसी दफ्तर के समक्ष गरजे किसान, मजदूर
बरनाला। प्रदेश की सात किसान संघर्षशील संगठनों के आह्वान पर डीसी दफ्तर के समक्ष किसानों, मजदूरों व महिलाओं ने धरना दिया। अगुवाई भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रधान चमकौर सिंह ने की। धरना देने के बाद डीसी को ज्ञापन दिय गया। इस अवसर पर महासचिव जरनैल सिंह बदरा, दर्शन सिंह भैणी महिराज, सतनाम सिंह ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार किसानों के कर्ज माफ करने का झूठा प्रचार कर रही हैं। कर्ज किसानों की कुर्की की जा रही। गिरफ्तारियों पर केस दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसानों, मजदूरों की मांगें नहीं मानी गईं तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर अमरजीत सिंह ठुल्लीवाल, जिला सचिव दर्शन सिंह, बलवंत सिंह छन्ना, संदीप सिंह चीमा उपस्थित थे।