फुटबाल टूर्नामेंट में रायकोट और साहनेवाल जोन विजेता
लुधियाना। गुरु नानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर में जिलास्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट कराया गया। अंतिम दिन फाइनल मुकाबले कराए गए। अंडर-19 के मुकाबले रायकोट जोन ने साहनेवाल जोन को 1-0 से हरा कर पहला स्थान हासिल किया। किलारायपुर जोन ने खन्ना जोन को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 मुकाबले में साहनेवाल जोन ने लुधियाना जोन-2 को 2-0 से मात देकर पहला स्थान हासिल किया। दाखा जोन ने जगरांव जोन को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर अजीतपाल सिंह, गुरजीप सिंह, इकाबल सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलबीर सिंह, टूर्नामेंट कनवीनर वीरपाल सिंह, एचओडी भूपिंदर सिंह मौजूद रहे।