‘भक्ति के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा’
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। रामेश्वर मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन ज्योतिषी रोहित शर्मा ज्योतिप्र चंड करने की रस्म अदा की। स्वामी राम गिरि महाराज ने कहा कि ज्ञान व भक्ति के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है और उसका कल्याण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा जीवन में भगवान की भक्ति के लिए कुछ समय जरूर निकालें। समारोह में मुख्य मेहमान आचार्य रोहित शर्मा का मंदिर कमेटी ने सम्मान किया। इस मौके पर राकेश जिंदल, राकेश सिंगला, पार्षद विजयपाल गीतू, यादविंदर निर्माण, सतीश मित्तल, बलविंदर शर्मा, राकेश गर्ग, परमजीत सिंह, रामधारी, गिरधारी लाल, प्रेम चंद हाजिर थे।