किसान ने निगला जहर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। जिले के गांव कालाझाड़ के एक युवा किसान ने आर्थिक तंगी के कारण जहर निगल लिया।
जानकारी के अनुसार गांव कालाझाड़ के किसान सुखविंदर सिंह (20) ने कर्ज और आर्थिक तंगी के कारण रविवार रात जहर निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
सुखविंदर सिंह के पिता रणबीर सिंह ने बताया कि उनके सिर पर दस लाख रुपये का कर्ज है। इससे सुखविंदर काफी परेशान रहता था। उनके पास जमीन बहुत कम है और वह भी उपजाऊ नहीं है। कम जमीन के कारण घर का गुजारा मुश्किल से चलता और कर्ज की तलवार उनके सिरपर लटक रही है। इससे परेशान होकर सुखविंदर ने खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने राज्य सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार का कर्ज माफ करने के साथ-साथ उनकी आर्थिक सहायता भी की जाए।
------------------
फोटो:26एसजीआरपी05:किसान सुखविंदर सिंह की फाइलफोटो।
--------------------
जसवीर सिंह भट्टी