खन्ना। खन्ना के माता रानी मोहल्ले में रहने वाले 4 वर्षीय बच्चे पलविश मेहता के गले में चाइना डोर फंसने से गर्दन पर गहरा घाव हो गया। उसके गले पर कई टांके लगाने पड़े। बच्चा खतरे से बाहर है, लेकिन अभी उसे आईसीयू में रखा गया है। बच्चे के पिता दीपक मेहता ने बताया कि उनका बेटा रोज की तरह घर के बाहर अपनी छोटी साइकिल चला रहा था अचानक कुछ बच्चे पतंग लूट कर भाग रहे थे। पतंग की प्लास्टिक डोर पलविश के गले को चीरते हुए निकल गई। बच्चा जोर-जोर से चीखने लगा। बच्चे को तुरंत खन्ना के निजी अस्पताल में लाया गया। बच्चे को बचा लिया गया। उसे कई टांके लगाने पड़े। डीएसपी (खन्ना) अमृतपाल सिंह ने कहा कि चेतावनी दी है कि अगर कोई भी प्लास्टिक डोर बेचता या उससे पतंग उड़ाता पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।