फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : दुबई से तार के रूप में लाया जा रहा 379 ग्राम सोना चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। दुबई से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची फ्लाइट के एक यात्री से लुधियाना कस्टम विभाग की टीम ने 19 लाख 82 हजार रुपये की कीमत का 379 ग्राम सोना बरामद किया है। आरोपी ने कस्टम विभाग को चकमा देने के लिए सोने के तार बनवाए हुए थे। तारों के ऊपर एक परत बनाई गई थी, ताकि स्कैनिंग में पकड़ में न आए। दिवाली वाले दिन दुबई से चंडीगढ़ पहुंची इंडिगो फ्लाइट 6ई-56 से आए यात्री से यह सोना पकड़ा गया है।
विज्ञापन

स्कैनिंग में पता चला कि ये सोने के तार हैं, जिस पर एक परत चढ़ाई गई है। ग्रीन चैनल से गुजरने के दौरान यह सोना भूरे रंग के ट्राली बैग से मिला। इसे बैग के स्टील पाइप में छिपाया गया था। कस्टम कमिश्नर वृंदबा गोहिल ने कहा कि नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। एयरपोर्ट पर सख्ती बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें