फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भारतीय विद्या मंदिर ट्रस्ट की स्वर्ण जयंती समारोह के दूसरे दिन आज मैत्रीपूर्ण मैचों की श्रृंखला जारी रही। इस दिन स्कूल की चारों शाखाओं से खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों जैसे दौड़, रिले दौड़, शाट पुट, डिस्कस थ्रो, लांग जम्प, हैंडबाल, वॉलीबाल आदि खेलों में भाग लिया। इस दौरान बीवीएम की चारों शाखाओं के विद्यार्थियों ने अपनी एकता का परिचय दिया तथा इन मैचों के दौरान खिलाडिय़ों का हुनर उभर कर सामने आया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तरी रेलवे के सीआईटी जोगा सिंह रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल तथा पढ़ाई दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही उन्होंने बीवीएम परिवार को सफलतापूर्वक 50 वर्ष पूरे करने की बधाई भी दी। इस अवसर पर ट्रस्ट प्रधान ओपी सबरवाल, उपप्रधान फूलचंद जैन, सचिव पीसी गोयल, मनोज गुप्ता (सह सचिव), शुभ कर्ण जैन, मदनमोहन व्यास, आरके बहल तथा सभी शाखाओं की प्रधानाचार्या भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें