तेल के खेल में पूंजीपतियों की तिजोरियां भर रहे मोदी
हलवारा (लुधियाना)। भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को हलवारा में बाजार बंद रहे। इस संबंध में लेफ्ट पार्टियों और कांग्रेसी वर्करों ने तलवंडी गेट के बाहर भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर आल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मेंबर कामरेड संतोख गिल तथा सीटू नेता कामरेड दलजीत कुमार गोगा ने कहा कि महंगाई से परेशान जनता को अनदेखा कर देश के प्रधानमंत्री हवाई सैर में मशगूल है। मोदी तेल के इस खेल में वह अपने पूंजीपति दोस्तों की तिजोरियां भर रहे हैं।