फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढंडारी सुआ रोड की गलियों की हालत नरक से बदतर बनी, उद्यमियों में रौष

विज्ञापन
विज्ञापन
ढंडारी सुआ रोड की गलियों की बदतर हालत से उद्यमियों में रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भले ही लुधियाना को पंजाब की औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता है और पंजाब सरकार को सबसे अधिक रेवेन्यू भी लुधियाना से ही मिलता है, लेकिन ऐसी एक भी सुविधा महानगर के उद्यमियों को नसीब नहीं है जो एक औद्योगिक क्षेत्र को मिलनी चाहिए। यह बात वार्ड नंबर 29 के अंतर्गत सुआ रोड खरे कंडा के सामने वाली गली में उद्यमियों की एक बैठक में सामने आई। उद्यमियों बलजीत सिंह मठाडू, जसबीर बंसल और वरुण चोपड़ा ने बताया कि इस इलाके की कोई सुध लेने वाला नहीं है। यहां की गलियां तो कभी बनी ही नहीं और यहां बिन बरसात ही पानी का जमाव रहता है। बलजीत सिंह मठाडू ने बताया कि चुनाव में यहां पर नेता उम्मीदवार वोट व फंड लेने तो आ जाते हैं लेकिन जीतने के बाद यहां कोई सुध लेने नहीं आता है। जब भी कोई बाहर से इस एरिया में आता है तो पहले तो वह यहां के हालात देखकर हैरान हो जाता है और उसके बाद कभी इस एरिया में नहीं आता है। जिसके कारण उद्यमियों को अपने ग्राहकों के साथ होटल इत्यादि में मीटिंग करनी पड़ती है। वह इस बारे में कई बार स्थानीय विधायकों व पार्षदों सहित सरकार के अलग अलग प्रतिनिधियों से बात कर चुके हैं, लेकिन आज तक इन एरिया में कोई निर्माण नहीं हुआ। उद्यमियों ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द वार्ड नंबर 29 सुआ रोड से संबंधित गलियों व आस पास की सड़कों का निर्माण करवाकर उद्यमियों को राहत दी जाए। इसके साथ ही 15 अगस्त को लुधियाना आ रहे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह उद्यमियों को औद्योगिक सुविधाओं का तोहफा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें