फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटर्न टेबल टेनिस टूर्नामेंट में डा. एचएस गिल ने जीते दो सोने के पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
वेटर्न टेबल टेनिस टूर्नामेंट में डा. एचएस गिल ने जीते दो गोल्ड
विज्ञापन

पटियाला में वेटर्न टेबल टेनिस टूर्नामेंट का हुआ समापन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। रैकेट स्पोर्ट्स, डा. सरोवाला मेमोरियल ट्रस्ट और जिमखाना क्लब की ओर से पटियाला में 21 से 22 जुलाई तक वेटर्न टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी शामिल रहे। जबकि इसमें 13 से ज्यादा इवेंट करवाए गए। प्रतियोगिता में शहर के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. एचएस गिल ने 50 प्लस कैटेगरी में हिस्सा लेते हुए दो सोने के पदक हासिल किए। इस सफलता पर उन्हें पटियाला की महारानी परनीत कौर ने पटियाला में सम्मानित किया। गौर हो कि डा. गिल एसपीएस अस्पताल में ऑर्थोपीड्क्स और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट विभाग में प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने मुकाबले में 50 प्लस उम्र वर्ग में सिंगल और डबल्स कैटेगरी दोनों में जीत दर्ज की। इसमें उन्होंने सिंगल मुकाबले में गुरप्रीत सिंह को 11-7, 11-6 के अंतर से फाइनल मुकाबले में हराया। जबकि डबल्स कैटेगरी में सुहास शर्मा के साथ जोड़ी बनाकर जीत दर्ज की। डा. गिल ने कहा कि वह अपनी सफलता को लेकर खुश हैं। उनके मुताबिक एक अच्छी व हेल्दी सेहत के लिए कसरत से जुड़े रहना जरूरी है, जिसे वह अपने मरीजों को अपनी रूटीन लाइफ में शामिल करने की भी सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि खासकर 50 प्लस उम्र में भी लोगों को जरूर कोई न कोई स्पोर्ट्स एक्टिविटी अपनानी चाहिए। क्योंकि इस उम्र में घुटनों व कंधों में कोई न कोई तकलीफ होना आम है। इसके लिए कसरत जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें