राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड और साइंस मेले का समापन
डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शिक्षा विभाग तथा राज्य विद्यक खोज तथा सिखलाई परिषद पंजाब के दिशा निर्देशा अनुसार गुरु नानक देव इंजीनियर कालेज गिल लुधियाना में चल रहा 6वां राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड तथा 46वां साइंस मेला संपन्न हुआ। इस मौके पर पुरस्तार वितरण समारोह में डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल मुख्यातिथि मौजूद रहे और विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। समारोह की प्रधानगी जिला शिक्षा आफिसर स्वर्णजीत कौर ने की। इस साइंस समारोह के दौरान राज्य विद्यक खोज तथा सिखलाई परिषद पंजाब की ओर से निर्धारित किए गए विषय में सेहत तथा तंदरुस्त विषय के लिए सैकेंडरी वर्ग में संदीप कौर जिला अमृतसर व सीनियर सेकेंडरी वर्ग में जसप्रीत कौर कपूरथला ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह स्त्रोत प्रबंधन तथा भोजन सुरक्षा विषय के लिए सेकेंडरी वर्ग में लवजीत सिंह गुरदासपुर तथा सीनियर सेकेंडरी वर्ग में राजन शर्मा रुप नगर ने पहला स्थान प्राप्त किया। वेस्ट प्रबंधन व पानी के स्त्रोत की संभाल विषय के लिए सेकेंडरी वर्ग में अमनदीप कौर लुधियाना व सीनियर सेकेंडरी वर्ग में सकलेन महोमद कपूरथला ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि यातायाच तथा संचार विषय के लिए सेकेंडरी वर्ग में गीतिका लुधियाना व सीनियर सेकेंडरी वर्ग में विपिनजीत सिंह कपूरथला ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह डिजिटल व टेक्नालाजी नतीजे विषय के लिए सेकेंडरी वर्ग में विशाल पटियाला तथा आकाश कुमार संगरूर ने पहला स्थान हासिल किया। साइंस मेले के दौराव एलिमेंटरी वर्ग में गुरप्रीत कौर मुक्तसर साहिब ने पहला स्थान जबकि ग्रामीण सेकेंडरी वर्ग में अमनदीप कौर मोगा व ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी वर्ग में जगजीत सिंह लुधियाना ने पहला स्थान हासिल किया। अध्यापकों के टीचिंग ऐड मुकाहबलों में रणजीत सिंह तरनतारन ने पहला, सोनिया चावला पटियाला ने दूसरा और सुखजिंदर सिंह बठिंडा ने तीसरा स्थान हासिल किया। समारोह की शुरुआत रामगढिय़ा गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने शब्द गायन से की तथा गतका पेश किया। सरकार स्कूल छपार के विद्यार्थियों ने टीम इंचार्ज अमृतपाल सिंह पाली की अगुवाई में मलवई गिद्दा पेश कर समां बांधा।