फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के हाथ मजबूत करेगा भावाधस

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा और भावाधस के पदाधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी और भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के पदाधिकारियों की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा के जिला प्रधान रविंदर अरोड़ा ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी जीतने वाले उम्मीदवार को आगे लाने के लिए वचनबद्ध है। इसमें भाजपा राज्य कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, भावाधस के वरिष्ठ नेता विजय दानव, चौधरी यशपाल, लव द्रविड़, मोहनवीर चौहान, भाजपा के परमिंदर मेहता, जतिंदर मित्तल, रजनीश धीमान, ऐसी मोर्चा के अध्यक्ष यशपाल जनोत्रा और सुरिंदर बाली विशेष तौर पर मौजूद थे। भावाधस नेता विजय दानव ने कहा कि संगठन मजबूत चट्टान की तरह भाजपा-अकाली गठबंधन का साथ देगी। उन्होंने समाज की ओर से अनुभवी व जनसेवा में सक्रिय नेताओं व कार्यकर्ताओं को निगम चुनाव में टिकट देने पर जोर दिया। इस दौरान नगर निगम कर्मचारी दल को और मजबूत करने पर भी रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें