फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ परिवार ने थामा कांग्रेस का दामन

Sat, 28 Dec 2013 10:29 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना देहाती क्षेत्र के तीन सौ से अधिक अकाली परिवारों ने पिछले एक महीने में अकाली भाजपा दल को अलविदा कह कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन


यह जानकारी शनिवार को लुधियाना देहाती महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम कोहली ने गांव हसनपुरा में जनसमूह को दी।
कोहली ने अकाली भाजपा गठबंधन को जनविरोधी करार दिया।

उन्होंने कहा कि इन परिवारों ने कांग्रेस में शामिल होकर केंद्र की यूपीए सरकार की जनहित के लिए शुरू की गई योजनाओं पर मोहर लगाई है।

नव नियुक्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनजीत कौर ने पार्टी नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के प्रयास करेंगी।

इस मौके पर मनजीत कौर, हरजिंदर कौर, गुरदीप कौर और सुरजीत कौर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें