फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी जांच के अफसरों की ट्रांसफर करवाने वाली पार्टियां पाकिस्तान ओर आईएसआई के मनसूबों पर पंजाब की अमन शांति भंग करने का काम कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी दोबारा पीएम बने को डिक्टेटरशिप का राज होगा: मनीष तिवारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। श्री आनंदपुर साहिब लोक सभा हलके से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने कहा कि अगर देश में नरेंद्र मोदी की सरकार दोबारा बनती है तो लोकशाही का अंत होकर डिक्टेटरशिप होगी। उन्होंने कहा कि वह इस देश की अंतरआत्मा को बरकरार रखने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वह भाजपा और अकाली दल के प्रत्याशी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी को अपना विरोधी नहीं मानते। मनीष तिवारी रोपड़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव भाजपा ने अपनी परफार्मैंस पर नहीं लड़ा। जबकि भाजपा हर चुनाव फिरकापरस्ती पर लड़ती है। प्रधानमंत्री अपने भाषण में भी अपनी कारगुजारी बताने की बजाय कांग्रेस को ही कोसते रहते हैं और वह ऐसे मुद्दे लाते हैं, जिससे समाज में बिखराव हो। तिवारी ने साध्वी प्रज्ञा को टिकट देने पर कहा कि साध्वी प्रज्ञा पर संगीन आरोप है और उसे टिकट केवल चुनाव पोलोराइज करने के लिए दिया गया है। अगर साध्वी प्रज्ञा बरी हो जातीं तो चुनाव लड़ने का हक बनता था। उन्होंने कहा कि नकारात्मक सियासत को बंद करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो पार्टियां बेअदबी के मामले में अफसरों की ट्रांसफर करा रही हैं वह पाकिस्तान और आईएसआई के मनसूबों पर पंजाब की अमन शांति को भंग करने के लिए काम कर रही हैं। तिवारी कहा कि अपने आप को बेस्ट सांसद अवार्ड हासिल बताने वाले सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने पांच साल में एक भी सवाल श्री आनंदपुर साहिब लोक सभा हलके के विकास का नहीं उठाया तथा इस सबंध में कभी कोई बहस तक नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें