फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीवान ने खोला नवोजत सिद्धू के खिलाफ मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव ने की सिद्धू को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग
विज्ञापन

लुधियाना। पुलवामा हादसे पर बयान देकर विवादों में फंसे स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू दो तरफ से घिर गए हैं। एक तरफ जहां अकाली-भाजपा नेता सीधे तौर पर उन्हें अपना निशाना बना रहे है। वहीं दूसरी तरफ से पंजाब कांग्रेस महासचिव पवन दीवान ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पवन दीवान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र भेजकर सिद्धू को तुरंत मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। दीवान ने कहा कि मैं पहले एक हिंदुस्तानी हूं फिर एक कांग्रेसी। हर व्यक्ति के लिए देश पहले होता है और दोस्ती बाद में। मंत्री सिद्धू पाकिस्तान के साथ दोस्ती का राग अलाप रहे हैं। ऐसी बातें सिर्फ कॉमेडी शो में ही शोभा देती हैं। अगर उन्हें पाकिस्तान से इतना ही प्यार है, तो वह पाकिस्तान जाकर मंत्री बन जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें