टेबल टेनिस क्वार्टर फाइनल में नमन विजेता
लुधियाना। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से गुरु नानक स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2018 कराई जा रही है। दो दिवसीय प्रतियोगिता में किड्स ब्वॉइज एंड गर्ल्स (अंडर-10), कैडेट ब्वॉइज एंड गर्ल्स (अंडर-12), सब जूनियर ब्वॉइज एंड गर्ल्स (अंडर-15), जूनियर ब्वॉइज एंड गर्ल्स (अंडर-18), यूथ ब्वॉइज एंड गर्ल्स अंडर-21, मैन एंड विमन सिंगल, वैटर्न सिंगल 39 प्लस से 49 प्लस के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। किड्स ब्वॉइज के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अग्रीम ने फिरोज को 11-7, 11-6 के अंतर से, आरव ने अंशुमन मलिक को 11-8,11-6, सातविक जिंदल ने आरुश बंसल को 11-5, 11-7 से मात दी। निधिश सूद ने अभिराज को 11-8, 11-7 से हराया। जबकि सेमीफाइनल मुकाबले में आरव ने अग्रीम को 11-8, 11-6 से और सतविक जिंदल ने निधिश सूद को 11-5, 11-6 से हराया। किड्स गर्ल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गुरसिमरन ने हर्शिता को 11-7, 11-8 से, जैसमीन ने भव्या को 11-8, 11-6 से, मेहर ने प्रियंका को 11-6, 11-7 से, तुष्टी ने यशनूर को 11-8, 11-5 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में गुरसिमरन ने जैसमीन को 11-8, 11-9 से, मेहर ने तुष्टी को 11-9, 11-8 से हराया। कैडेट ब्वॉइज क्वार्टर फाइनल में अनुवर ने प्रभजोत को 11-8, 11-9, 11-7 से, विहान वर्मा ने अग्रीम को 11-6, 11-5, 11-6 से, आरव ने राघव को 11-8, 11-7, 11-5 से, तनीष ने अक्श अग्रवाल को 11-6, 11-8, 11-7 से हराया। सेमीफाइनल में अनुवर ने विहान वर्मा को 11-8, 11-7, 11-6 से और तनिष ने आरव को 11-9, 11-6, 11-7 से हराया। मैन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नमन मेहरा ने मनप्रीत सिंह को 11-8, 11-6, 11-7 से, समीर शर्मा ने मनमीत सिंह को 11-9, 11-8, 9-11, 11-8 से, हरजिंदर सिंह ने विशाल शर्मा को 11-8, 9-11, 11-6, 11-8 से, तरुण वर्मा ने देशप्रीत सिंह को 11-6, 11-8, 11-9 से हराया।