2019 चुनाव में इस्तेमाल होगी एम-3 माडल की वोटिंग मशीन
जिला लुधियाना में 6340 बैल्ट यूनिट तथा 3580 कंट्रोल यूनिट पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चुनाव कमिश्नर की हिदायतों के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में एम-3 माडल की नई वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। जिला लुधियाना में इस्तेमाल की जाने वाली एम-3 माडल की नई वोटिंग मशीनें (6340 बैल्ट यूनिट तथा 3580 कंट्रोल यूनिट) बीईएल कंपनी बंगलूरू से प्राप्त हो चुकी है। वोटिंग मशीनों की फस्ट लेवल चेकिंग बीईएल कंपनी बंगलूरू के इंजीनियरों की ओर से वोटिंग मशीनों के वेयरहाउस (जो पीएयू के परीक्षा हाल) में बनाया गया है। 14 जुलाई 2018 से समूह राजनीतिक पार्टी को सूचित करने उपरांत की जा रही है। वोटिंग मशीनों की फस्ट लेवल चेकिंग एडिशनल डिप्टी कमिश्नर खन्ना (नोडल आफिसर वोटिंग मशीनों) तथा एक्सीएन, पीडब्लयूडी (बीएंडआर) डिविजन नंबर 1 की देखरेख में चल रही है। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव प्रदीप कुमार अग्रवाल के हुकम अनुसार एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल), एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास), एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (शिकायतों) की ड्यूटी वोटिंग मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग के काम को रोजाना चेक करने पर लगाई गई है। डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव आफिसर प्रदीप कुमार अग्रवाल तथा एडिशनल डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल की ओर से पीएयू में वोटिंग मशीनो के वेयरहाउस में वोटिंग मशीनों की फस्ट लेवल चेकिंग के काम का निरीक्षण किया गया। उनकी ओर से बीईएल कंपनी के इंजीनियरों की ओर से वोटिंग मशीनों की चेकिंग के काम की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की गई तथा किए जा रहे काम पर तस्सली का इजहार किया गया।