गुरु नानक देव जी का लंगर हमेशा चलता रहेगा-चावल
रिमट यूनिवर्सिटी ने साहिबजादों की याद में लंगर लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
रिमट यूनिवर्सिटी द्वारा दश्म पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की याद में गुरु के लंगर लगाया गया। जिसमें स्टाफ और छात्रों के साथ यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डा. ए एस चावला ने लंगर में सेवा की। अपने संदेश में यूनिवर्सिटी चांसलर डॉ हुक्म चंद बंसल ने कहा कि गुरु के लंगर की यह महान परंपरा अब राष्ट्रीय सीमाओं को लांघ कर दुनिया के उन क्षेत्रों तक पहुंच रही है जहां कभी भी मानवता को इस की जरूरत होती है। इसी परंपरा ने देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत गौरव भी प्रदान किया है। यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डा. ए एस चावला ने कहा कि गुरु नानक देव जी द्वारा लंगर के लिए डाले गए 20 रुपए हमसे कभी भी खत्म नहीं होंगे बल्कि यह दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। उन्होंने कहा हमारा सपना यह है कि दुनियां के किसी भी कोने में कोई भूखा ना सोये।
फोटो कैप्शन:05जीबीजीपी04: रिमट यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डा. ए एस चावला साहिबजादों की याद में लगाए लंगर में सेवा करते हुए।