अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बीसीएम कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की ओर से पहले वार्षिक समारोह का आयोजन स्वामी दयानंद हॉल में संपन्न हुआ। बच्चों ने फैशन शो, नृत्य और नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। एक ओर बच्चों की ओर से फिलीपींस, अफ्रीका, इटली और चीनी ड्रैगन डांस का संयोजन देखने को मिला वहीं दूसरी ओर से कक्षा के दो छात्रों ने चार्ली चैपलिन की मूक अभिनय मुद्राओं को मंच पर जीवंत रूप दिया। आठवीं कक्षा के छात्रों ने जूलियस सीजर पर आधारित एतिहासिक नाटक का भावपूर्ण मंचन किया। कक्षा एक के छात्रों ने अलादीन के जादुई चिराग का जादू मंच पर दिखाया। कक्षा पांच, सात और आठ के छात्रों ने राजस्थानी, गुजराती नृत्य पेश किया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल बलविंदर सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। विद्यालय की प्रधानाचार्य परमजीत कौर ने उपस्थित छात्रों, अभिभावकों, अध्यापकों और प्रबंधक समिति के गणमान्य सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।