फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में होगी आईलेटस की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
छह अप्रैल से बरनाला में होगी आईलेट्स की परीक्षा
विज्ञापन

बरनाला। आईलेट्स के क्षेत्र के साथ-साथ जहां जिला बरनाला शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा देकर बरनाला ही नहीं मालवा के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यार्थियों को शिक्षित कर रहा है, तो वहीं हजारों की संख्या में आईलेट्स की शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ा तोहफा मिला है। जिला बरनाला में आईलेट्स की शिक्षा ले रहे 10 हजार विद्यार्थियों को अब आईलेट्स का पेपर देने के लिए किसी अन्य बड़े शहर में जाना नहीं पड़ेगा। छह अप्रैल से बरनाला में ही आईलेट्स की परीक्षा शुरू होने जा रही है। यह जानकारी एजुकेशन प्वाइंट के एमडी निपुण कौशल ने दी। निपुण कौशल ने बताया कि आईलेट्स की शिक्षा करने वाले हजारों विद्यार्थियों को आइलेट्स का पेपर देने के लिए इससे पहले कई रुपये खर्च करके जालंधर लुधियाना पटियाला चंडीगढ़ जैसे अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता था, जिसे जहां विद्यार्थियों पर खर्च का बोझ पड़ता था। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जिला बरनाला के आईलेट्स के प्रबंधकों की ओर से छात्रों को सुविधा के लिए एक कोशिश की गई जो रंग लाई है व 6 अप्रैल से आईलेट्स की परीक्षा बरनाला में ही होगी। जहां विद्यार्थियों को सुविधा होगी, वहीं कई लोगों को रोजगार हासिल होगा। इस संबंध में आईडीपी के प्रबंधक इंद्रप्रीत सिंह ने कहा कि बरनाला में हजारों की संख्या में छात्र व छात्राएं आईलेट्स की परीक्षा दे रहे हैं। लंबे समय से आईलेट्स का सेंटर बरनाला बनाने की मांग चली आ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें