बस अब राजनीति से तौबा : मनजिंदरजीत सिंह बिट्टा
जगरांव (लुधियाना)। केंद्र सरकार की तरफ से कश्मीर में आतंकवादियों का मुकाबला करने के लिए फौज को खुली छूट देना प्रशंसायोग है। जिसकी बदलोत देश की फौज आतंकवादियों को गोली का जवाब गोली के साथ दे रही है। यह कहना है एंटी टेरारिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान मनजिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा। उन्होंने इस मौके पर भविष्य में सरगर्म राजनीति के लिए वापिसी के सवाल पर कहा कि राजनीति से तौबा। बिट्टा ने कहा कि छोटी सी जिंदगी है इसे राजनीतिक दंगल में नहीं बितानी। कोई समय था जब देश में आतंक के साथ चारों तरफ हाहाकार मची हुई थी। उस समय उनके सहित देश भगतों ने आतंकवाद का टाकरा करते कुर्बानियां दी, हमले सहन किए, लेकिन खुशी की बात यह है कि आज देश में सुख शांति है। उन्होंने कश्मीर के हालातों पर बात करते कहा कि अब देश की फौज जिसे मौजूदा केंद्र सरकार ने बनते हक और छूट देने से स्थिति कंट्रोल में है। देश की ताकतवर फौज दुश्मनों की गोली का जवाब गोली के साथ देकर उनके सिर उठाने का भी मौका नहीं देते।