फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों सभी पंजाबी : शाही इमाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों सभी पंजाबी : शाही इमाम
विज्ञापन

लुधियाना। अमृतसर में हुए आतंकवादी हमले की लुधियाना जामा मस्जिद की ओर से कड़े शब्दों में निंदा की गई है। शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने सभी पंजाब वासियों को आह्वान किया है कि आतंकवाद के खिलाफ सभी एकजुट हों। शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा कि पाकिस्तान व अन्य विदेशी ताकतें भारत में आतंकवाद फैला कर देश को विश्व शक्ति बनने से रोकना चाहती हैं। कोई भी धर्म आतंकवाद के नाम पर किसी मासूम बेकसूर लोगों की हत्या की इजाजत नहीं देता है, आतंकवाद को किसी धर्म से जोड़कर देखना गलत है। शाही इमाम ने कहा कि पंजाब की जनता किसी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें