16 जुलाई तक दिए जा सकेंगे दावे और एतराज
लुधियाना। अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी कम अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल ने बताया कि आगामी जिला परिषद, पंचायत समिति और पंचायत मतदान को ध्यान में रखते हुए राज्य चुनाव आयोग की तरफ से एक जनवरी, 2018 को आधार मानते हुए वोटर सूचियों के संशोधन का काम शुरू हो गया है। वोटर सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन कर दिया गया है। जिस संबंधित दावे और ऐतराज 16 जुलाई, 2018 तक संबंधित उप मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कार्यालय में दिए जा सकेंगे। 23 जुलाई, 2018 तक दावों और ऐतराजों का निपटारा कर दिया जाएगा। इसके बाद 25 जुलाई, 2018 को वोटर सूचियों की अंतिम प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि नई वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर -1, वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर -2 और वोट में ठीक करवाने के लिए फार्म नंबर -3 का इस्तेमाल किया जा सकेगा।