फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौज में भर्ती के लिए टेस्ट पास कर चुके नौजवानों की लिखिक परीक्षा की तैयारी शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
फौज के लिए लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर में चार से आठ अप्रैल तक आयोजित हुई भारतीय फौज भर्ती के लिए रैली दौरान शारीरिक टेस्ट पास करने वाले जिला लुधियाना के उम्मीदवारों को सी पाइट की तरफ से लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू करवाई गई है। जोकि पूरी मुफ्त है। लिखित परीक्षा 27 मई को लुधियाना में होगी। ट्रेनिंग अफसर मेजर सुखदेव सिंह ने बताया कि जो उम्मीदवार इस भर्ती रैली के दौरान शारीरिक टेस्ट पास कर चुके हैं, वह उम्मीदवार आईटीआई स्थित सी पाइट कैंप में तैयारी के लिए पहुंच सकते है। लिखित परीक्षा की तैयारी का महत्व जिला लुधियाना से ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में पास करवाना है। उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा की तैयारी के दौरान उम्मीदवारों को मुफ्त पढ़ाई के साथ साथ मुफ्त खाना और मुफ्त रिहायश भी मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें