महावीर जयंती पर मरीजों को भोजन बांटा
लुधियाना। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन लुधियाना चैप्टर ने भगवान महावीर स्वामी की जयंती के उपलक्ष्य में सिविल अस्पताल में दाखिल मरीजों और तीमारदारों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की। यह आयोजन सिविल अस्पताल में अन्न-जल सेवा ट्रस्ट के प्रांगण में किया गया। चैप्टर के चेयरमैन कोमल कुमार जैन ड्यूक एवं वाइस चेयरमैन राजीव जैन चमन की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक महामंत्र नवकार के उच्चारण से किया गया। इस मौके पर चैप्टर के महामंत्री भूषण जैन, उपप्रधान रमेश जैन स्वास्तिक, मंत्री राकेश जैन, तरुण जैन, अमित जैन, गुलशन कुमार जैन, चंद्रेश जैन, संजीव जैन, निखिल जैन हाजिर थे।